/बहुत सारे ब्लॉगर इस post के लिए wait कर रहे थे और कुछ लोगों ने पूछा भी कि Bloglon की Fourth Traffic and Income Report February 2017 वाली post कब आएगी ? Actually कुछ months पहले में अपनी traffic report next month की starting में show करता था लेकिन कुछ specific reason की वजह से मैंने पिछले महीने से ये decide किया है कि इस तरह की post next month की 15 से 20 तारीख के बीच ही share करना है। आज इस post में आपके बीच February month 2017 की Adsense income report और affiliate marketing income report share करने जा रहा हूँ।
Fourth Traffic and Income Report February 2017
यदि अभी कुछ समय पहले की बात की जाये तो इस बार Google ने all bloggers के बीच बहुत भयानक डर पैदा कर दिया है क्योंकि google लगातार अपनी algorithm को update करता रहता है ये कोई नयी बात नहीं है लेकिन कुछ ब्लॉगर के लिए algorithm update real में बहुत बड़ा हादसा साबित हुआ है।
Google हमेशा से बोलता आया है कि यदि Webmaster guidelines को follow करते हुए अपने blog को manage नहीं करोगे तो आपके blog के साथ हमारी algorithms के द्वारा किसी भी प्रकार कि दया नहीं दिखाई जाएगी और इस बार भी वाही हुआ जो लोग event blogging करते थे उनमें से कुछ blog इस google update की वजह से permanently dead हो चुके हैं, ऐसा उन्ही blogs के साथ हुआ है जो event blog को search engine में रैंक कराने के लिए totally black hat seo का use करते हैं।
अब ये भी सच नहीं है कि सिर्फ event blogs पर ही इस update का असर देखने को मिला हो बल्कि इसका असर Long term blogging पर भी कुछ हद तक देखने को मिला है।
जिन लोगों के blogs पर Webmaster rules को follow किया गया है उनको भी 2-3 दिन तक थोड़ा से असर को झेलना पड़ा है लेकिन दो तीन दिन के बाद traffic फिर से अपनी position पर आ गया था। इस algorithm update की वजह से genuine blogs को बहुत फायेदा हुआ क्योंकि उनका traffic boost हुआ है।
हम तो यही कहेंगे कि Google महाराज आप ऐसे ही अपनी algorithms को update करते रहिये जिससे दिन रात मेहनत करने वाले ब्लॉगर आगे बढ़ सकें और जो कुछ दिनों में ही लखपति बनना चाहते हैं उन्हें उनके इस भ्रम के बारे में अच्छे से समझ आ जाये।
February 2017 Traffic Report :
इस समय मैंने देखा है कि जो Hinglish में blogging करते थे उनमें से ज्यादतर हिंदी में blogging करने लगे हैं और इसका reason उन्होंने ये माना है कि Google अब search result में Hinglish content को top पर show नहीं करता बल्कि Hindi content को top पर show करता है। ऐसा सिर्फ कुछ ही लोग सोच रहे हैं।
जो लोग hinglish में blogging कर रहे हैं उनके लिए में बता दूँ आपको इस तरह के भ्रम में पड़ने की कोई जरुरत नहीं है ऐसा बिलकुल नहीं कि अब Hinglish content top पर show नहीं होता, इसके लिए में अलग से post लिखने वाला हूँ जिसमें with proof और with reason के बताऊंगा कि ये भ्रम क्यों फैला है और अपनी content की language change करके आप कितनी बड़ी opportunity को खोने जा रहे हैं।
इतना बड़ा भ्रम होना कहीं ना कहीं आपके poor blogging experience की पराकास्ठा को प्रदर्शित करने का काम करता है, बेहतर होगा blogging समझिये क्योंकि ये सिर्फ blog पर post डालने भर से complete नहीं होती बल्कि इसके आगे भी बहुत सारे factor होते हैं जिन्हें complete किये बिना हम search result में top position पर स्थिर नहीं रह सकते।
चलिए अब इस topic को यही छोड़ते हैं और इसे new post में बेहतर तरीके से समझाऊंगा। अब बात करते हैं February 2017 में Bloglon पर देखे गए traffic and income के बदलाव के बारे में।
सायद उस दिन की date 17 January 2017 थी जब all ब्लॉगर socked थे क्योंकि उस दिन सभी blogs की Alexa rank इतनी ख़राब हुयी कि वो ख़राब स्थिति में double position पर पहुँच गयी, जैसे उस समय इस blog की alexa rank 2.5K थी लेकिन 17 January के बाद 4.5K हो गयी थी।
ये real में सभी को चोंकाने वाला दिन था चाहे वो English Blogger हो HINDI या Hinglish सभी की alexa rank damage होकर दुगनी हो चुकी थी। जिसकी वजह मैंने निकाली तो पता चला कि ये सिर्फ low quality backlinks की वजह से थी क्योंकि यही वो समय था जब alexa ने blog की rank को PA DA के हिसाब से re-crawl करना start कर दिया था।
ये वो समय था जब alexa rank तो ख़राब हुयी थी लेकिन blog traffic पर कोई negative effect देखने को नहीं मिला बल्कि organic traffic पहले की तरह ही day by day improve हो रहा था।
किसी भी new blog के लिए traffic के लिए fight करना real में blogging का सबसे बड़ा challenge होता है क्योंकि यही वो step है जो जिसे पूरा करने में हमें काफी time लगता है।
इस महीने में भी blog के organic traffic में अच्छा improvement हुआ है और में उम्मीद कर रहा हूँ कि बहुत ही जल्दी हम high traffic blog की list में सामिल होंगे। जिसे आप नीचे दिए गए screen shot में देख सकते हैं –


February 2017 website income report:
इस month में पिछले month की अपेक्षा थोड़ी कम income हुयी है जिसकी बड़ी वजह है ads की CTR का कम होना है वैसे इस बार की average cpc $0.3 रही जो कि काफी ठीक है। इस बार मैंने कुछ ads unit कम किये हैं और placement में भी changes किये हैं सायद इसी वजह से CPC increase हुयी और CTR कम हो कम हुयी है। इस बार affiliated earning पिछले महीने की अपेक्षा काफी अच्छे से improve हुयी है जिसके लिए में काफी समय से try कर रहा था।
अब मुझे लगने लगा है कि Hindi blogging के साथ साथ थोड़ा extra work किया जाये तो affiliated marketing भी बहुत अच्छा revenue source हो सकता है। और हमारा main income source paid service है जिससे हमारी monthly income boost होती है।

Adsense Earning – $419.70 – 27444.39 Rs.
Affiliate Income – $389.25 – 25451.11 Rs.
Paid Service Income – $309.00 – 20194.69 Rs.
Total Online Income – $1117.95 – 73097.16 Rs.
दोस्तों हम आप लोगों को पहले भी बताते आये हैं कि यदि आप blogging को समझने में real में hard work करोगे और सही तरीके से सही समय पर अपनी खुद की strategy को implement करते हुए blogging करोगे तो आप खुद को top पर आते देखोगे, लेकिन हाँ ये भी बहुत बड़ा सच है कि बीच बीच में आपके सामने बहुत सारी problems आयेंगीं उनसे से fight करके आगे बढ़ना होगा तभी आप अपनी मंजिल को करीब से महशूश कर पाएंगे।

अब में आपसे एक request करना चाहूँगा कि में monthly income report share करता हूँ फिर भी कुछ लोग income पूछते हैं ये बिलकुल ठीक नहीं लगता, एक ही चीज के बारे में बार बार individually नहीं पूछना चाहिए। तो दोस्तों March month की income report next month की 15-20 तारीख के something share की जाएगी। यदि आपको February 2017 ANGEL INFO TECH LTD Fourth Traffic and Income Report कैसी लगी इसके बारे में आप comment करके बता सकते हैं।
Post a Comment